पति-पत्नी में लगातार हो रहा झगड़ा, करें यह उपाय, संबंधों में आएगी मधुरता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। किसी भी रिश्ते में खटास आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो रिश्तों को नवग्रह भी प्रभावित करते हैं। आपने कभी–कभी इस बात का अनुभव खुद किया होगा कि एक छोटी–सी बात भी रिश्तों को किस तरह खराब कर देती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में नवग्रहों की स्थिति के कारण भी ऐसा होता है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि केतु तीसरे भाव में स्थित है तो उस व्यक्ति के अपने छोटे भाई बहनों से रिश्ते कटे हुए रहने की संभावनाएं बनती है। इसी प्रकार राहु, शनि या मंगल जिस भावों से दृष्टि सम्बन्ध बनाते है, उन भावों से जुड़े रिश्तों के ग्रह दशा आने पर खराब होने की संभावनाएं बनती ही हैं। जन्मकुंडली में ग्रहों की नकारात्मक स्थिति की वजह से रिश्ते खराब होते हैं। रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाने के लिए हम यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनका उपयोग कर आप अपने रिश्तों को अच्छा बना सकते है

आज के समय में रिश्तों के खराब होने का प्रमुख कारण तर्क–वितर्क है। वहीं, क्रोध और आवेश में प्रतिक्रिया करना है, कम्युनिकेशन गैप होना, गलतफहमी और विवादित बातों का जवाब देना भी आपके रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में सुधार करने के लिए आप बुधवार के दिन मौनव्रत का पालन करें। अगर पूरा दिन मौन न रह पाए, तो कम से कम कुछ घंटे ही मौन व्रत का पालन करें। मौन व्रत का पालन करने से रिश्तों में सुधारा होना शुरू होता है और मधुरता आती है।

👉 यह भी पढ़ें:

शिव की आराधना करें

गृहस्थ जीवन को मधुर बनाने के लिए पति–पत्नी दोनों सोमवार के दिन सुबह भगवान शिव की पूजा करने के बाद चंद्र ग्रह का दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें। साथ में भगवान् शिव का मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें। शिव के आशीर्वाद से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

तकीये के नीचे रखें कपूर

जीवन साथी के साथ आपके किसी न किसी बातों को लेकर तकरार होती ही रहती है। दोनों शांति से एक दूसरे की बात सुनने तक तैयार नहीं रहते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी को बताए बिना, उसके तकिए के नीचे कपूर रख देना चाहिए। अगले दिन सुबह–सुबह उस कपूर को निकाल कर जला देना चाहिए। इस उपाय से जल्द ही रिश्तों में सुधार होना शुरू होता है। रिश्तों में मिठास लाने का यह एक सरल और सहज उपाय है।

इस उपाय से निश्चित होगा लाभ

यदि किसी के वैवाहिक जीवन में स्नेह की कमी हो, आपस में अनबन रहती हो, तो आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीले और लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही आप माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को 7 दिनों तक केसर की खीर का भोग भी जरूर लगाएं। जो पति–पत्नी दोनों सुबह और शाम दोनों समय एक साथ पूजा करते हैं उनका गृहस्थ जीवन मधुर रहता है। दोनों समय एक साथ पूजा न कर पाएं, तो एक समय जरूर दोनों साथ में पूजा करें। इससे आप पति–पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।