👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
0:00 left
कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। मुंबई की इस हार ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं, केकेआर के खाते में 14 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में श्रेयस अय्यर की टीम दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की कगार पर है। मुंबई -0.356 नेट रन रेट के साथ नौवें पायदान पर है।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पावरप्ले में एमआई ने 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन 13, नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। । । वहीं, टिम डेविड 24 रन बनाने में कामयाब हुए। मुंबई के लिए तिलक ने चार, नेहल ने छह, पांड्या ने एक, गेराल्ड ने आठ, पीयूष शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन बनाया। मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड, पीयूष चावला और गेराल्ड कोएट्जी को आउट किया। इस मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए



