हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला, अंक तालिका में ऑरेंज आर्मी की पकड़ हुई मजबूत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया, जवाब में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन  ही बना पाई।

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बुरी तरह हारी डीसी

अपने होम ग्राउंड पर टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने धमाका शुरू किया। 8 ओवर तक सनराइजर्स का एक भी विकेट नहीं गिरा और उन्हें पहला झटका 97 के स्कोर पर लगा, जब ट्रैविस हेड 26 गेंद में 37 रन बना अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स ने अच्छे रन रेट के साथ 104 रन बना दिए। पहला विकेट लेने के बाद भी एसआरएच का खेल धुआंधार चलता रहा। अभिषेक शर्मा और कप्तान इशान किशन के व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण खेल में एसआरएच को मजबूत पकड़ मिली। अभिषेक का कैच नीतीश राणा ने 86 रन पर छोड़ा। 14वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा के मात्र 47 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी ओवर में दुर्भाग्य से इशान किशन को नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया। 17 ओवर के खत्म होते तक एसआरएच ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया। डीसी की तरफ से गेंदबाजों का कोई योगदान नहीं रहा। सब ने भर-भर के रन दिए और एक विकेट बस अक्षर पटेल ने लिया। एसआरएच ने मात्र 2 विकेट गंवा के 242 का विराट स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए। आखिरी ओवर में 18 रन निकालने वाले हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन बनाए।

डीसी से राणा ने बनाया सबसे ज्यादा रन

एसआरएच के विशाल स्कोर को चेज़ करने के लिए डीसी ने शुरुआत की और अच्छे रन रेट से खेलने का लक्ष्य रखा। तीसरे ओवर में  डीसी को बड़ा झटका लगा और उनके शानदार बल्लेबाज निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और नितीश राणा ने अच्छी साझेदारी की और अच्छे रन भी जोड़े, लेकिन  साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। 107 पर 2 विकेट स्कोर बोर्ड पर दिखा रहा था तभी आया 11वां ओवर ईशान मलिंगा का जिन्होंने डीसी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। पहले बॉल में नीतीश राणा का विकेट चला गया, जिन्होंने 57 रन बनाए और दूसरी बॉल पर राणा की जगह ऐ डेविड मिलर भी आउट हो गए। ईशान मलिंगा हैट्रिक से चूक गए,  लेकिन डीसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब 25 गेंद पार 77 रन चाहिए थे तब डीसी का पांचवा विकेट गिरा। बाउंड्री लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बना के कैच आउट हो गए। जैसे-जैसे गेंद और रन के बीच की दूरी बढ़ती गई, डीसी का जीतना नामुमकिन हो गया। एसआरएच ने डीसी को इस रोमांचक मैच में 47 रनों से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।