दुर्गापुर रेप कांड पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान-पीड़िता रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सीएम ममता बनर्जी का अजीबोगरीब बयान आया है। ममता ने छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी कॉलेजों पर डालते हुए यह सवाल उठाया कि छात्रा रात 12.30 बजे परिसर से बाहर कैसे निकली।

सीएम बनर्जी ने इस घटना को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है। ममता ने कहा कि वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। जिम्मेदारी किसकी है? वह रात 12.30 बजे बाहर कैसे निकली? ममता ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को अपने छात्रों की देखभाल करनी चाहिए और नाइट कल्चर पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बाहर आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह जंगल जैसा इलाका है।

इस घटना को लेकर भाजपा के आरोपों पर ममता ने कहा कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में समुद्र तटों पर लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, निंदा की जानी चाहिए। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी कई मामले हुए हैं।

भाजपा ने बयान को शर्मनाक बताया

भाजपा ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए उनके बयान को शर्मनाक बाया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा कि जो एक महिला होकर भी विक्टिम ब्लेमिंग कर रही हैं। आरजी कर और सन्देशखाली के बाद अब यह मामला। न्याय देने की जगह पीड़िता को दोषी ठहराया जा रहा है। भाजपा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो लड़कियों को रात में बाहर न जाने की सलाह देती है, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।