👉 यह भी पढ़ें:
- साढ़े पांच घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की बात, पैलेट गन मामले में एफआईआर
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- राहुल गांधी को नोटिस मिलने पर भड़के संजय राउत, कहा-इडियट को इडियट कहना गुनाह है क्या
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस पहुंचे। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से गांव बुलगढ़ी में मुलाकात की। बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत के बाद वे हाथरस से निकल गए। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने प्रशासन के अधिकारी को भी बुलाया था।
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने जुलाई में राहुल गांधी से संपर्क किया था और उन्हें बताया था कि घटना के बाद यूपी सरकार की ओर से जो नौकरी का वादा, घर का वादा वो पूरा नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी से एसडीएम की शिकायत की है। शिकायत के बाद राहुल गांधी ने एसडीएम को तलब किया, लेकिन एसडीएम नहीं आए। इसके बाद एसडीएम को फोन लगाकर बात कराई गई। उल्लेखनीय है 14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।



