0:00
0:00 left
रायबरेली सीट यह विरासत नहीं जिम्मेदारी है, कर्तव्य है.;जयराम रमेश
राहुल गांधी के अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ”रायबरेली सिर्फ़ सोनिया जी की नहीं, ख़ुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है. यह विरासत नहीं ज़िम्मेदारी है, कर्तव्य है. जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी हैं और सोच समझ कर दांव चलते हैं. इस निर्णय से बीजेपी, उनके समर्थक और चापलूस धराशायी हो गए हैं. बेचारे स्वयं भू चाणक्य जो परंपरागत सीट की बात करते थे, उनको समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें?
जयराम रमेश ने कहा, ”रही बात गांधी परिवार के गढ़ की, तो अमेठी-रायबरेली ही नहीं, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश गांधी परिवार का गढ़ है. राहुल गांधी तो तीन बार उत्तर प्रदेश से और एक बार केरल से सांसद बन गये, लेकिन मोदी जी विंध्याचल से नीचे जाकर चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए?
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार



