👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi : युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे पीएम मोदी, मैसूर में बोले-युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- Rahul Gandhi ने सरकार से कहा-आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते, मोदी और शाह को बताया भारत का अतीत
0:00 left
कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। पाकिस्तान का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे–सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मंच से 47,574 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नयागंज स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरूरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरूरी है इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।
शुभम द्विवेदी का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि कानपुर में 24 अप्रैल को विकास का कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता के शिकार हुए। बेटी एशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों बेटियों का वही आक्रोश आपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने घर में घुसकर तबाह कर दिए। युद्ध रोकने की मांग पर पाकिस्तान को मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से सेना के शौर्य को सैल्यूट करता हूं।
पीएम ने कहा ब्रह्मोस मिसाइल नया पता है यूपी
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता उत्तर प्रदेश है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी–बड़ी मेट्रो सिटी में होती है वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी है। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक–नीयत वाली सरकार हो तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।



