प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरे और मध्यप्रदेश के श्रद्धालओं से भरी बस की टक्कर में बोलेरे में बैठे सभी 10 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 19 लोग घायल हो गए, जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में शुक्रवार रात ढाई बजे के करीब हुई। बस और बोलेरो की आमने–सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का आगे से पूरी अंदर की तरफ घुस गई थी। श्रद्धालु झटके से सड़क पर गिर गए। कई बोलेरो में फंसे हुए थे, जिनको पुलिसकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हो गए हैं। ये सभी संगम स्नान करने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। बोलेरो में सभी पुरुष सवाल थे, जिनकी उम्र 25 से 45 के बीच थी. हादसे में सभी की जान चली गई है।



