0:00
0:00 left
सीएम की मेहनत की वजह से बीजेपी ने यूपी में 33 सीटें जीती; अफज़ाल अंसारी
मुख़्तार अंसारी के भाई और समाजवादी पार्टी के सांसद अफज़ाल अंसारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि सीएम की मेहनत की वजह से बीजेपी ने यूपी में 33 सीटें जीती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक तीन सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ पाया.लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को मिली सीटें सीएम के दमदार प्रचार अभियान का नतीजा हैं.
उन्होंने कहा, अगर योगी वाराणसी में कैंप नहीं करते तो मोदी के लिए अपनी सीट बचा पाना मुश्किल हो जाता. मोदी मैजिक अब ख़त्म हो चुका है. वाराणसी लोकसभा सीट चंदौली, गाज़ीपुर, मछलीशहर सीटों से घिरा है और बीजेपी इन सभी सीटों पर हारी है. वे दिन चले गए जब मोदी मैजिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में उनकी वाराणसी से उम्मीदवारी का चुनावी असर पड़ा था.
अफज़ाल अंसारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अंतिम चरणों के चुनावों में काफी मेहनत की, खास कर वाराणसी में. बीजेपी को उनका धन्यवाद करना चाहिए तो यूपी में पार्टी के साथ बड़ा हादसा हो जाता है. सिर्फ उनकी मेहनत की वजह से बीजेपी यूपी में 30 सीटें जीत पाई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी



