0:00
0:00 left
अजित पवार की पत्नी ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा,
महाराष्ट्र में हाई-प्रोफाइल बारामती लोकसभा सीट से हारने के बावजूद एनसीपी ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजने का फ़ैसला किया है.शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव में हरा दिया था.एनसीपी के इस फ़ैसले से पार्टी नेताओं में काफ़ी नाराज़गी की बात कही जा रही है. छगन भुजबल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में थे. हालांकि छगन भुजबल ने सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

कहा जा रहा है कि छगन भुजबल सुनेत्रा को राज्यसभा भेजने के फ़ैसले को लेकर खिन्न हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि ये पार्टी का फ़ैसला है और सर्वसम्मति से लिया गया है.उन्होंने कहा, मैं, बाबा सिद्दीक़ी और अनंत परांजपे तीनों राज्यसभा की सदस्यता चाहते थे लेकिन पार्टी के फ़ैसले का तो सम्मान करना ही है. मैं कोई निर्दलीय तो हूं नहीं कि जो चाहे फ़ैसला करूं.सूत्रों का कहना है कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेज कर उन्हें सार्वजनिक तौर पर उपस्थित रखना चाहते हैं ताकि अगली बार मतदाताओं के सामने उन्हें सुप्रिया सुले के सामने खड़ा किया जा सके. छगन भुजबल से जब ये पूछा गया कि क्या अजित पवार अपने परिवार के लोगों को पद बाँट रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा,सबकी मर्जी नहीं चलती.अजित पवार की पार्टी ने महाराष्ट्र में इस बार तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे सिर्फ़ एक सीट पर जीत मिली. वहीं एनसीपी (शरद चंद्र पवार) गुट ने दस सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे आठ सीटों पर जीत मिली.
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार



