0:00
0:00 left
एक शख़्स के राज के दिन ख़त्म;शरद पवार
एनसीपी ( शरद चंद्र ) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि देश में ‘एक व्यक्ति के शासन’ के दिन ख़त्म हो गए हैं.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा ‘एक व्यक्ति का राज’ का ज़माना लद चुका है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर केंद्र में सरकार नहीं बना सकती थी. दूसरे दलों की सहायता के बगैर उसका केंद्र की सत्ता पर काबिज होना मुश्किल था.महाराष्ट्र में बारामती के तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कहा,मोदी की गारंटी अब ख़त्म हो चुकी है. ये परिवर्तन वोटरों की ताक़त से हुआ है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने ये साबित कर दिया है कि विधानसभा में ऐसा ही नतीजा आएगा.

पवार ने कहा,विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनाव जैसा ही नतीजा आने के बाद मैं राज्य की बागडोर जनता के हाथों सौंप दूंगा क्योंकि इस ताकत का इस्तेमाल उनकी समस्याओं के हल के लिए होगा. इसके लिए मैं आप लोगों (जनता) के सहयोग की जरूरत होगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
- शरद पवार ने अजित पवार के साथ आने की अटकलों से किया इनकार, कहा- वे भाजपा समर्थित गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते



