नहीं रूक रहा ट्रंप का भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकने का राग ;फिर दोहराया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु टकराव को रोकने में सीधी भूमिका निभाई थी। हालांकि इस बार उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देने की बात भी कही।
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा:
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Russia-Ukraine War: मॉस्को पर 59 ड्रोन का बड़ा हमला, 4 एयरपोर्ट बंद; जवाब में रूस की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक से बढ़ा युद्ध का खतरा!
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और फिर पाकिस्तान से संपर्क किया।
- पाकिस्तान से साफ कहा कि अगर तनाव जारी रहा तो अमेरिका कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा।
- बल्कि, इतना अधिक टैरिफ लगाएगा कि पाकिस्तान का “सिर घूम जाएगा”।
- ट्रंप के अनुसार, उनकी चेतावनी के पांच घंटे के भीतर मामला शांत हो गया।
ट्रंप ने पाकिस्तान से कहा:
“आप व्यापार की बात कर रहे हैं, जबकि भारत से युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। आप लोग परमाणु युद्ध में फंस जाएंगे। अगर तनाव बढ़ा तो हम आप पर इतने ऊंचे टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर घूम जाएगा।”
फिर किया विमानों के गिराए जाने का दावा
- ट्रंप ने यह भी कहा कि संघर्ष के दौरान कम से कम सात लड़ाकू विमान मार गिराए गए।
- उनके मुताबिक, यह करीब 150 मिलियन डॉलर के विमान थे।
- उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों देशों ने वास्तविक संख्या की रिपोर्ट नहीं की।
- हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विमान भारत के थे, पाकिस्तान के, या दोनों के।
भारत का रुख
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो।
- वे पहले भी पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का श्रेय खुद को दे चुके हैं।
- लेकिन भारत ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है।
भारत का कहना है कि युद्धविराम का फैसला दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की सीधी बातचीत से हुआ, किसी तीसरे देश की दखलंदाजी से नहीं।



