👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में बारिश का कहर! बाढ़ और भूस्खलन से 66 मौतें, 100 सड़कें बंद—कई गांवों का संपर्क टूटा
- Jammu Kashmir Rain Alert: पुंछ-राजौरी में बारिश और फ्लैश फ्लड का कहर, 8 की मौत और कई लापता; अमरनाथ यात्रा समेत सभी प्रमुख यात्राएं स्थगित
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
- Monsoon Update : आखिर क्यों थम गई मानसून की रफ्तार? 10 राज्यों में Heatwave का कहर, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश!
- Monsoon Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
0:00 left
जम्मू संभाग में तीसरे दिन मूसलधार बारिश का कहर: 30 की मौत, 3500 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
जम्मू संभाग में लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन और डोडा जिले में बादल फटने से कुल 30 लोगों की मौत हो गई।
हादसे और जनहानि
- कटरा : भूस्खलन में 9 श्रद्धालुओं की मौत और 22 लोग घायल।
- डोडा: बादल फटने से 4 लोगों की मौत।
- चनैनी नाला (जम्मू): एक कार गिरने से 3 श्रद्धालु बह गए।
बचाव अभियान
- बारिश ने जम्मू की सड़कें और पुलों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
- जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव कार्य चलाया।
- अब तक 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
- राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को निकालने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने पर भी काम कर रहे हैं।
रेल सेवाएं प्रभावित
- चक्की नदी के किनारों पर मिट्टी कटाव और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति के कारण रेलवे ने ट्रेन संचालन रोक दिया।
- मंगलवार को 17 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और कई ट्रेनों का संचालन केवल पठानकोट और अमृतसर तक किया गया।
- बुधवार को जम्मू, उधमपुर और कटरा आने वाली 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी।



