केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खनिजों पर टैक्स के मामले में राज्य सरकारों के हक में फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खनन पर लगने वाले रॉयल्टी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि राज्यों को खनिज वाली जमीन पर टैक्स लगाने का अधिकार है। अदालत ने कहा कि इस पर कोई रॉयल्टी टैक्स नहीं है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ-जजों की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 8-1 बहुमत से अपने ही कई पुराने फैसलों को रद्द कर दिया, जिससे इन राज्यों को राहत मिली है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि संसद के पास निकाले गए खनिजों पर कर लगाने की सीमाएं, प्रतिबंध और यहां तक कि रोक लगाने की शक्ति है। जस्टिस बी वी नागरत्ना ने बहुमत के फैसले से असहमति जताई।

सुप्रीम कोर्ट खनन और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था। मामला यह था कि क्या खनिजों पर देय रॉयल्टी एक टैक्स है और क्या सिर्फ केंद्र सरकार के पास ही इस तरह का टैक्स लगाने का अधिकार है या राज्य सरकारें भी अपने क्षेत्र में खनिज भूमि पर लेवी लगा सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सात जजों की संविधान पीठ का 1989 का फैसला गलत था, जिसमें कहा गया था कि खनिजों पर रॉयल्टी एक टैक्स है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान की दूसरी सूची की प्रविष्टि 50 के तहत संसद को खनिज अधिकारों पर कर लगाने का अधिकार नहीं है।

इन राज्यों को मिलेगी राहत

सीजेआई चंद्रचूड़ द्वारा लिखित और जस्टिस हृषिकेश रॉय, ए एस ओका, जे बी पारदीवाला, मनोज मिश्रा, उज्जवल भुयान, एस सी शर्मा और ए जी मसीह द्वारा सहमति व्यक्त की गई, इस फैसले में कहा गया है कि निकाले गए खनिजों पर रॉयल्टी कर नहीं है। इस फैसले से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे खनिज संपन्न राज्यों को फायदा होगा। अब नौ-जजों की पीठ बुधवार को फिर से विचार करेगी कि उनका फैसला पूर्वव्यापी होगा या नहीं। अगर यह फैसला पूर्वव्यापी लागू होता है तो राज्यों को भारी कर बकाया देना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।