संदेशखाली: शेख़ शाहजहां को सीबीआई को सौंपने से पं. बंगाल पुलिस का इनकार
कोलकाता से निकलने वाले अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवन के बाहर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के साथ सीबीआई की टीम शेख शाहजहां को हिरासत में लेने के लिए पहुंची, लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक इंतज़ार करने के बाद सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा.
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए

इससे पहले हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस टी.एस. शिव गणनम और हिरण्मय भट्टाचार्य की बेंच ने राज्य पुलिस को कहा था कि मामले से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएं और शेख शाहजहां को सीबीआई को मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे तक सौंपा जाए. राज्य पुलिस ने ऐसा नहीं किया है.



