एस जयशंकर की अमेरिका में व्यस्त कूटनीति: ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ क्वाड पर चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में अपने ऑस्ट्रेलियाई और जापानी समकक्षों के साथ मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और ‘क्वाड’ से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की।जयशंकर ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।
👉 यह भी पढ़ें:
- विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर राज्यसभा में रखी बात, कहा-अर्मेनिया के रास्ते भारतीयों को ला रहे, क्रूड ऑयल पर सतर्क है भारत
- म्यूनिख में एस जयशंकर का दोटूक संदेश: रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं, फैसले भारत के हित में होंगे
- जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए एस. जयशंकर
- वैश्विक दक्षिण की चुनौतियों पर बोले एस. जयशंकर – बहुपक्षवाद खतरे में
- अमेरिका दौरे पर एस. जयशंकर और पीयूष गोयल, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर अहम बैठकें
- रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद बोले एस जयशंकर-भारत नहीं, रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है चीन

क्वाड, जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं, भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए गठित एक महत्वपूर्ण संगठन है।गौरतलब है कि चीन ने हमेशा क्वाड को अपने खिलाफ साजिश करार दिया है।
इस दौरान, एस जयशंकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अमेरिका में मौजूद हैं।



