👉 यह भी पढ़ें:
- Mirzapur The Movie : कालीन भैया का फिर दिखेगा भौकाल, रवि किशन और पंचायत के सचिव जी की भी एंट्री
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
0:00 left
गाजा में युद्धविराम लागू: फिलिस्तीनी कैदियों और इजराइली बंधकों की रिहाई शुरू
गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली का समझौता लागू हो चुका है।इजराइल ने समझौते के पहले चरण के तहत 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है। इनमें 69 महिलाएं और 21 किशोर बच्चे शामिल हैं, जिनकी पुष्टि हमास ने भी की है। इनमें से अधिकांश लोगों को हाल ही में हिरासत में लिया गया था, जिन पर न तो कोई मुकदमा चलाया गया और न ही किसी मामले में दोषी ठहराया गया।

युद्धविराम लागू होने के कुछ घंटों बाद हमास ने भी तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया।पहले चरण के तहत इजराइल कुल 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जबकि हमास इसके बदले 33 इजराइली बंधकों को छोड़ने पर सहमत हुआ है।यह समझौता तीन चरणों में लागू होगा। पहले चरण में कैदियों और बंधकों की अदला-बदली होगी। इसके बाद इजराइली सेना गाजा से धीरे-धीरे पीछे हटेगी और अंतिम चरण में गाजा के पुनर्निर्माण का काम शुरू होगा।यह कदम क्षेत्र में शांति स्थापना और पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



