ईरान में बढ़ते तनाव का असर: एयरस्पेस बंद, उड़ानों के रूट बदले; एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच वहां की सरकार ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट

एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईरान के एयरस्पेस की बजाय वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण कई उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया गया है, जबकि जिन उड़ानों के लिए वैकल्पिक रूट संभव नहीं हो सका, उन्हें रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
गौरतलब है कि ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को लेकर सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे अमेरिका के साथ उसका तनाव और गहरा गया है। ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए संदिग्धों के खिलाफ जल्द सुनवाई और फांसी जैसी सख्त सजाएं दी जा सकती हैं। साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इजराइल उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करते हैं, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।
इसी बीच अमेरिका ने कतर स्थित एक प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मौजूद कुछ सैनिकों को वहां से हटने की सलाह दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते 24 घंटों में कई बयान दिए हैं, हालांकि ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी कार्रवाई को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
उधर इस्लामिक गणराज्य ईरान ने गुरुवार सुबह कई घंटों के लिए कमर्शियल उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर वैश्विक हवाई यातायात पर पड़ रहा है।



