👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
रिच मैककॉर्मिक बोले: महात्मा गांधी के बाद पीएम मोदी सबसे प्रभावशाली भारतीय
अमेरिका में इंडिया कॉकस के चीफ रिच मैककॉर्मिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के बाद सबसे प्रभावशाली भारतीय बताया है। उन्होंने यह बात वाशिंगटन डीसी में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में एक बातचीत के दौरान कही।

मैककॉर्मिक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे प्रभावशाली भारतीय राजनेता हैं। शायद महात्मा गांधी के बाद वे भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वे बेहद विनम्र हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे जमीन पर सोते थे और आम लोगों से गहरा जुड़ाव रखते हैं।”
उन्होंने मोदी को आक्रामक और राष्ट्रवादी सोच वाला नेता बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाले शख्स हैं और आर्थिक विकास की मजबूत समझ रखते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “कुछ मायनों में उनकी सोच अमेरिकी पूंजीवाद से भी मेल खाती है।”

गौरतलब है ट्रंप भी पीएम मोदी की खुलकर तारीफ कर चुके हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत और नेतृत्व की सराहना की है। एक पॉडकास्ट शो में ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं।
उन्होंने कहा, “मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत अस्थिर था। उन्होंने भारत को बदल दिया। वह महान व्यक्ति हैं। वे एक ऐसे नेता हैं जो बाहर से सख्त दिखते हैं, लेकिन असल में बेहद अच्छे इंसान हैं। ऐसा लगता है जैसे वह आपके पिता हों।”



