राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री से मुलाक़ात, कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर जताई खुशी
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से चीन के क्विंगदाओ शहर में मुलाक़ात की। इस बैठक की जानकारी राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
उन्होंने बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लगभग छह साल बाद फिर से शुरू होने पर खुशी जताई और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।
राजनाथ सिंह ने कहा, “यह दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है कि इस सकारात्मक गति को बनाए रखा जाए।”
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की क्विंगदाओ बैठक में साझा बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, “आतंकवाद को लेकर हमारी कुछ चिंताएं थीं और हम चाहते थे कि वे उस दस्तावेज़ में शामिल हों। लेकिन एक देश को उस पर आपत्ति थी, जिसकी वजह से स्टेटमेंट फाइनल नहीं हो सका।”



