राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, आधी रात को दौसा की सालावास जेल से आया कॉल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आई फोन कॉल के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि दौसा की सालावास जेल में बंद एक कैदी ने शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने धमकी देने वाले की पहचान 29 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई है। वह दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि जांच में मोबाइल की लोकेशन सालावास जेल में मिली थी। पुलिस के इनपुट के आधार पर सालावास जेल में सुबह 3 बजे से 7 बजे तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब राजस्थान के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। साल 2024 के जुलाई महीने में दौसा जेल से मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। शुक्रवार रात दूसरी बार इसी जेल से उसी वारदात को दोहराया गया है। जुलाई में धमकी देने वाला आरोपी और अभी धमकी देने वाला आरोपी पॉक्सो केस में बंद है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।