इंदिरा गांधी को दादी कहने पर राजस्थान विधानसभा में बवाल, सदन में बिछे रजाई-गद्दे, रात भर चला धरना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहे जाने पर राजस्थान विधानसभा में कल से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने इसके खिलाफ सदन में ही धरना शुरू कर दिया। रजाई-गद्दे की व्यवस्था की गई और रातभर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे रहे।

शुक्रवार को सदन मे मंत्री अविनाश गहलोत की ओर से इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी कह दिया गया। इसके बाद कांग्रेस भड़क गई। सदन के अंदर और बाहर विरोध होने लगा। सदन में विपक्ष के सदस्यों ने भारी हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। दोपहर को शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। शाम के समय विपक्ष के सदस्यों के साथ वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में गुरुवार की रात सदन में ही बिताई गई।

कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस मंत्री ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, वे माफी मांगे। उधर सत्ता पक्ष के सदस्य इस बात पर अड़ गए कि दादी शब्द असंसदीय नहीं है। यह तो सम्मानजनक शब्द है। ऐसे में माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। वार्ता में सहमति नहीं बनी तो कांग्रेसी सदस्यों ने सदन में ही रजाई, गद्दे और तकिए मंगा लिए और वहीं सो गए।

माफी मांगने को तैयार नहीं सत्ता पक्ष

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। विपक्ष माफी मांगने की बात पर अड़ा है जबकि सत्ता पक्ष माफी मांगने को तैयार नहीं है। कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। उधर सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना है कि दादी शब्द असंसदीय है ही नहीं। जब महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है तो इंदिरा गांधी को दादी कह देना अपमान कैसे हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से मांगा एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से एक्शन प्लान मांगा। अदालत ने वाहनों से प्रदूषण रोकने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

चार दिन में 500 करोड़ कमाए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे नंबर रही ‘रामायण’

चार दिन में 500 करोड़ कमाए रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं जगह हासिल की है। फिल्म की कमाई और प्रतिस्पर्धा पर खास रिपोर्ट।

हाफिज सईद के बेटे का बयान: भारत एक चुनौती, PMML को नई मुस्लिम लीग बताया

हाफिज तलहा सईद ने भारत को चुनौती बताया और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को नई मुस्लिम लीग बताया। उनके बयान से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा।

राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 7 दिन में 6वीं बार बहस की चुनौती दी है। उन्होंने खुली बहस के लिए मंच और मध्यस्थ चुनने का विकल्प भी दिया।

बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी के पटाखे से बीमारियां ठीक होने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गलत बताया है।

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।