राजस्थान के सीकर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, कई गांवों में दहशत
राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र सहित कई गांवों और कस्बों में महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीकर जिला ही रहा। झटके रानोली, खाटूश्यामजी, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ समेत आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
भूकंप के दौरान कई घरों में पंखे और बर्तन हिलने लगे, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ स्थानों पर हल्के सामान गिरने की भी खबर है।
भूकंप के बाद खाटूश्यामजी में होटल और धर्मशालाओं में ठहरे श्रद्धालु भी बाहर निकल आए और काफी देर तक लोग डर के कारण घरों और कमरों से बाहर ही रहे।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।



