👉 यह भी पढ़ें:
- Sambit Patra ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, कहा-नेता प्रतिपक्ष ने सदन में झूठ बोला
- Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- Parliament Monsoon Session 2026: सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का हंगामा, TMC के बागी सांसदों की मौजूदगी पर वॉकआउट; संसद में बढ़ सकता है सियासी टकराव
- Uddhav Thackeray गुट को बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर ने बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय की दी मंजूरी
0:00 left
नई दिल्ली। बैठो, बैठो, भप, भप… बहुत हो गया, कुछ भी बोल देता है… शांत और सरल स्वभाव वाले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैष्णव बहुत ज्यादा गुस्से में हैं और विपक्ष के नेताओं को लोकसभा में जमकर लताड़ रहे। दरअसल आज देश में बढ़ते रेल हादसों को लेकर गुरुवार को लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खड़े हुए तो विपक्ष के नेता हंगामा करने लगे। बार-बार रील मंत्री कहे जाने पर अश्विनी वैष्णव भड़क उठे। जब अश्विनी वैष्णव सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी सांसद ‘अश्विनी वैष्णव हाय हाय’ के नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया और संसद में विपक्षी सांसदों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने गुस्से में कहा बैठो, भप, भप, कुछ भी बोल देता है…।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘लोग यहां चिल्ला रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहने के 58 वर्षों में वे 1 किमी दूर भी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) क्यों नहीं लगा पाए। आज, वे सवाल उठाने का साहस करते हैं। जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थी, तो वह दुर्घटनाओं की संख्या बताती थी। 0.24 प्रतिशत से घटकर 0.19 प्रतिशत होने पर ये लोग सदन में ताली बजाते थे और आज जब यह 0.19 प्रतिशत से घटकर 0.03 प्रतिशत हो गई है, तो वे इस तरह का आरोप लगाते हैं। क्या यह देश इसी तरह चलेगा?’



