जनता के हित में फिर सक्रिय हुईं ताई, रेलवे को आज ही लिखी चिट्‌ठी, तुरंत पूरी हुई मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर के ठंडे पड़े राजनीतिक माहौल में पूर्व लोकसभा स्पीकर और आठ बार की इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन बीच-बीच में गरमाहट भर्ती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वे काफी सक्रिय हैं और जो बुरा लगता है उसे बुरा कहने का दम भी दिखा रही हैं। अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत देने से लेकर, जनता की समस्याओं तक के लिए लड़ने की कोशिश कर रही हैं।

ताजा मामला रेलवे से जुड़ा है। ताई ने आज यानी 1 अगस्त 2024 को वेस्टर्न रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र को एक चिट्‌ठी लिखी है। इसमें ताई ने लिखा है कि हेरिटेज मार्ग पातालपानी से कालाकुंड के बीच चल रही ट्रेन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ताई ने सुझाव दिया है कि इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए तथा रविवार इसको फेरे में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही ताई ने भविष्य में हावड़ा, मुंबई और तिरुपति होते हुए रामेश्वरम जाने के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने की मांग भी की है। रेलवे ने भी ताई की बात को गंभीरता से लेते हुए हेरिटेज ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाने का फैसला ले लिया है। यह फैसला 2 अगस्त से ही लागू होगा।

इससे पहले जब इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने की घोषणा हुई थी तो ताई ने महापौर को पत्र लिखा था। इसमें ताई ने इस अभियान की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि इन पेड़ों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की जाए। यह तो रही चिट्‌ठी की बात। शायद आपको याद होगा कि जब विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार का कुछ भाजपा नेताओं ने नामांकन वापस करवाया था, तब भी ताई ने गुस्सा जाहिर किया था।

आप कह सकते हैं इसमें कोई नई बात क्या है, ताई तो चिट्‌ठी लिखती रहती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में जब इंदौर की नौ की नौ विधानसभाओं में भाजपा के प्रतिनिधि हैं, महापौर भाजपा का है और नगर निगम परिषद पर भी भाजपा का कब्जा है, चारों ओर सन्नाटा क्यों है? शहर के हित के मुद्दे पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। ऐसा लगता है जैसे इंदौर की राजनीति को किसी ने हाईजैक कर लिया है।

जो सक्रिय हैं, वे सिर्फ अपने लिए सक्रिय हैं। उन्हें रिकॉर्ड बनाने और झांकीबाजी करने से ही फुरसत नहीं। ऐसे में शहर हित के मुद्दे को दमदारी से उठाने वाला भी तो कोई चाहिए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी ताई से मिलने गए थे, तो यही कहा था कि आप समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहिए। सचमुच ताई आपने सही समय पर मोर्चा संभाला है। इंदौर की राजनीतिक रिक्तता को खत्म करना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।