केरल में कलारी मार्शल आर्ट में हाथ आजमाते नजर आए राहुल गांधी, छात्रों से संवाद में मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हालात पर जताई चिन्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को केरल में थे। वहां उन्होंने मैरियन कॉलेज में छात्रों के साथ पुरानी मार्शल आर्ट कलारी में हाथ अजमाए। बाद में उन्होंने छात्रछात्राओं से बात की। राहुल गांधी ने फिल्म, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उच्च शिक्षा पर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने कलारी प्रैक्टिस से पहले किया जाने वाला पारंपरिक अभिवादन वंदनम किया, जिसमें प्रैक्टिस करने वाले ट्रेनिंग एरिया, गुरु और देवता को सम्मान देते हैं। राहुल गांधी आइकिडो में ट्रेंड हैं, जहां उन्होंने सालों की प्रैक्टिस के बाद ब्लैक बेल्ट हासिल की।. उन्होंने ब्राजीलियन जिउजित्सु की भी प्रैक्टिस की है, जिसमें तलवारबाजी की टेक्नीक शामिल हैं।

मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हालात पर जताई चिन्ता

राहुल गांधी ने शुक्रवार को मारियन कॉलेज के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जटिलताएं, भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में स्थिति, उच्च शिक्षा पर कथित वैचारिक हमले, मीडिया का हथियार के रूप में इस्तेमाल और राजनीति की प्रकृति जैसे मुद्दे शामिल थे। राहुल गांधी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, जमीन पर देखने पर यह अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच का संघर्ष है। अमेरिका महाशक्ति बने रहने का प्रयास कर रहा है, जबकि चीन धीरेधीरे इसके करीब पहुंच रहा है।

भारत में ईंधन और महंगा होने जा रहा

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ईंधन और महंगा होने जा रहा है। भारत में आर्थिक विकास धीमा होने जा रहा है। तो हमें इसको लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के संघर्षों के बढ़ने की आशंका है। भारत को समझना होगा कि हम एक हिंसक और खतरनाक समय में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए भारत की अपनी नीति स्पष्ट होनी चाहिए। इसलिए भारत को अपनी नीति और इस खतरनाक दौर से निपटने के तरीकों को लेकर स्पष्ट रहना होगा। चीन हमारी सीमा पर है और अमेरिका हमारा सहयोगी है। वे युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं। हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी कि हम अचानक इस संघर्ष में फंस जाएं।

राजनीति करने के लिए थक्के खाने पड़ेंगे

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर आप राजनेता बनना चाहते हैं, तो यह एक अप्रिय काम है। अगर आप इसे गंभीरता से करना चाहते हैं और आपके कुछ निश्चित मूल्य हैं, तो यह बहुत मुश्किल काम है। अगर आप सही मकसद से राजनीति में उतर रहे हैं, तो कष्ट सहने, मार खाने और धक्के खाने के लिए तैयार रहें। अगर आप गलत मकसद से राजनीति में उतर रहे हैं, तो यह आसान है। क्या मैं यह अपने लिए कर रहा हूं? क्या मैं यह अपने फायदे के लिए कर रहा हूं? तब आपके पास एक और रास्ता है?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।