👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में सियासी घमासान, KP कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द; कांग्रेस बोली- ‘सड़क पर भी करेंगे कार्यक्रम’
- मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी : सभी विभाग, प्रकोष्ठ और इकाइयां भंग, प्रदेश कार्यकारिणी पर भी गिर सकती है गाज
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, जिले के पूरे संगठन को किया भंग, जांच के बाद कई नेता बाहर होंगे
- भीतरघातियों ने तो दतिया हरवा दिया, जो जिताने गए थे, उन्होंने क्या किया?
- किसी मुगालते में मत रहना दद्दा, दतिया में आपने भाजपा को नहीं हराया!
- प्रशांत किशोर ने तोड़ा भाजपा का घमंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक बांकीपुर सीट पर उड़ाया गर्दा
0:00
0:00 left
कांग्रेस संसद के देश तोड़ने वाले बयान पर राजनीति तेज ,भाजपा ने घेरा ,कांग्रेस बचाव की मुद्रा में
कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत के लिए अलग राष्ट्र के बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है | भाजपा जहा हमलावर है वही कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा.

बयान पर बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीके सुरेश भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं, उनके नेता राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं: उन्होंने कहा कि डीके सुरेश को एक मिनट भी सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया है रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी हम पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन भारत को तोड़ने संबंधी डीके सुरेश की असंवैधानिक टिप्पणियों पर कुछ नहीं कहते .
वहीं इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने राज्यसभा में कहा, आज मैंने टीवी पर सुना कि उन्होंने बोला कि मैंने ऐसा नहीं कहा, मैं बोलना चाहूंगा कि कोई भी देश तोड़ने की बात करेगा तो मैं सहन नहीं करूंगा. ऐसे में नेता कांग्रेस का हो या फिर दूसरी पार्टी का हो. मैं कहता हूं कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश एक है.





