असम से बंगाल पहुंचे पीएम मोदी, सिंगूर में रैली को संबोधित करते हुए बोले- अब पश्चिम बंगाल टीएमसी के महा जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सिंगूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम से पश्चिम बंगाल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में जनसभा से बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया और लोगों से अपील की कि 15 साल के महाजंगलराज को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि लोग इसी आस में आये हैं कि असली परिवर्तन चाहिए। सभी लोग 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहते हैं। आब पश्चिम बंगाल भी टीएमसी के महा जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा कि सिंगूर का ये जनसैलाब, आप सभी का ये जोश, ये उत्साह पश्चिम बंगाल की नई कहानी बता रहा है। सभी एक ही भाव से, एक ही आस लेकर आए हैं किहमें असली परिवर्तन चाहिए। हर कोई 15 वर्ष के महाजंगलराज को बदलना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की टीएमसी सरकार आप तक योजनाओं को पहुंचने नहीं देती है। मैं समझ सकता हूं कि इनको भाजपा से दुश्मनी है, लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है। टीएमसी यहां के नौजवानों और यहां के किसानों से दुश्मनी ठाने हुए हैं।

बच्चों का भविष्य तबाह कर रही है टीएमसी

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी बंगाल के नौजवानों के भविष्य के साथ खेल खेल रही है, लेकिन टीएमसी पीएम श्री स्कूल की बेहतर शिक्षा से वंचित रख रही है। बंगाल के बच्चों का भविष्य को तबाह कर रही टीएमसी सरकार का जाना चाहिए या नहीं? टीएमसी को भगाना चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश एक ऐसी ही सरकार थी, जो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती थी। हम कहते रहे थे कि दिल्ली के गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान योजना लागू करो, लेकिन लागू नहीं किया। दिल्ली की जनता ने उनको सत्ता से बाहर का रास्त दिखा दिया। अब दिल्ली में आयुष्मान योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

830 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं मालदा में था और आज यहां हुगली में आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास, इस लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कल पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ हुई है, बंगाल को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं, आज 3 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।