गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला था और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीबी से महसूस किया। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। ये धरती वीरों की धरती है, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे–बेटियों की धरती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में भी शामिल हुआ था। इस बार मुझे माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
एलिवेटेड कॉरिडोर पर 6950 करोड़ खर्च
असम में बनाए जाने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर 6950 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ये एडिवेटेड कॉरिडोर 86 किमी लंबा होगा। इससे जानवरों की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी। मानसून के मौसम में इस एलिवेटेड कॉरिडोर से काफी फायदा होगा।



