👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने मिठाई खिलाकर जवानों को दीपावली की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दिवाली उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि वे इसे देश के रक्षकों के बीच मना रहे हैं।
पीएम मोदी ने ऑरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेना के पराक्रम की नई मिसाल कायम की. पीएम ने कहा कि कि तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड समय में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब दुश्मन सामने हो, जब युद्ध की आशंका हो तब जिसके पास अपने दम पर लड़ाई लड़ने की ताकत हो उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है।

आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है
पीएम मोदी ने कहा कि सेनाओं के सशक्त होने के लिए उनका आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। ये वीर जवान इसी मिट्टी में पैदा हुए हैं, इसी मिट्टी में पले हैं। जिस मां की गोद से उन्होंने जन्म लिया है, वो मां भी इसी मिट्टी में पली–बड़ी है और इसलिए इस मिट्टी के लिए मरने के लिए, इस मिट्टी के मान–सम्मान के लिए अपने आप को खपा देने की वो प्रेरणा रखते हैं। जो ताकत आपके भारतीय होने में है, जो ताकत आपका भारत की मिट्टी से जुड़े होने में जुड़ी हुई है वैसे ही हमारा हर औजार, शस्त्र, हर पुरजा जैसे–जैसे भारतीय होते जाएगा, हमारी ताकत को चार–चांद लग जाएंगे।
अब कई देश मिशाइलें खरीदना चाहते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा वर्ष 2014 से अब तक हमारे शिपयार्ड द्वारा 40 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई गई हैं। हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा उत्पाद निर्यातकों में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस नाम से कुछ लोगों के मन में डर पैदा होता है, अब कई देश इन मिसाइलों को खरीदने के इच्छुक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले ही हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम ने ही पूरे पाकिस्तान में खौफ की लहर दौड़ा दी थी। इसकी ताकत ऐसी है – एक ऐसा नाम जो युद्ध शुरू होने से पहले ही दुश्मन के हौसले पस्त कर देता है। यही है आईएनएस विक्रांत की ताकत।



