👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने दिए छात्रों को सफलता के मंत्र, बोले—सीखना जीवनभर की यात्रा
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे सत्र में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा और जीवन से जुड़े अहम टिप्स दिए। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर सीखने पर जोर देते हुए कहा कि सीखना कोई एक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवनपर्यंत चलने वाली यात्रा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव को कम करना और उन्हें करियर को लेकर सही दिशा दिखाना है।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि मेरे देश के छात्र 2047 के लिए विजन रखते हैं। अगर हमें एक विकसित देश बनना है, तो हमें अपनी आदतों को उसी लक्ष्य के अनुरूप ढालना होगा।” उन्होंने अनुशासन को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बिना अनुशासन के प्रेरणा भी बोझ बन जाती है और निराशा को जन्म देती है।
इस साल परीक्षा पे चर्चा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले वर्ष बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार, 4.19 करोड़ से अधिक छात्र, लगभग 24.84 लाख शिक्षक और करीब 6.15 लाख अभिभावक इस पहल से जुड़ चुके हैं।
एपिसोड 2 में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्रों को एक मंच पर लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने परीक्षा की तैयारी के साथ आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरक सलाह दी।







