0:00
0:00 left
चार जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे; राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर दावा किया है कि नरेंद्र मोदी चार जून के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”देश के हर कोने में इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है.”राहुल ने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो को भी री-ट्वीट किया है.इस वीडियो में राहुल गांधी के एडिट करके शेयर किए जा रहे बयान का फैक्ट चैक किया गया है.
राहुल गांधी ने असल बयान में चार जून को नरेंद्र मोदी के पीएम नहीं बनने की बात कही थी. मगर जो एडिटेड वीडियो शेयर किया जा रहा है, उसमें नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की बात सुनाई देती है.राहुल गांधी ने लिखा, ”झूठ की फैक्ट्री बीजेपी खुद को कितना भी दिलासा दे ले, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.”कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा- ”डूबती हुई बीजेपी और नरेंद्र मोदी की फेक न्यूज फैक्ट्री को अब फेक वीडियो का ही सहारा है. आदतन राहुल गांधी जी के भाषण को कांट-छांटकर झूठा वीडियो बनाया और फिर रंगे हाथों पकड़े गए.”
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान



