0:00
0:00 left
मोदी की यूक्रेन यात्रा से क्षेत्र में चल रहे तनाव को खत्म करने में सहायता मिलेगी;अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर अमेरिका के व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है.भारत को अपना मजबूत साझेदार बताते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि हम दूसरे देशों की यूक्रेन के विवाद को सुलझाने की कोशिशों का स्वागत करते हैं.व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा राष्ट्रपति जेलेंस्की की शांति
पूर्ण समझौते के मकसद को पूरा करने में सहायता करेगी.
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि इस विवाद से जुड़ी कोई भी बातचीत यूक्रेन को साथ लेकर ही होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी देश यूक्रेन में चल रहे युद्ध को रोकने की कोशिशों में सहायता करना चाहता है तो हम उसका स्वागत करते हैं. लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि इससे जुड़ी किसी भी बातचीत में यूक्रेन के लोगों को भी शामिल किया जाए.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका एक मजबूत साझेदार हैं. उनकी यूक्रेन यात्रा से हमें इस क्षेत्र में चल रहे तनाव को खत्म करने में सहायता मिलेगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम



