गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई — चचेरे भाई और असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग गिरफ्तार
प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा के अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संदीपन सिंगापुर में उस नौका पर मौजूद थे, जहां जुबीन गर्ग का निधन हुआ था।
👉 यह भी पढ़ें:
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण

सीआईडी की ओर से की गई कई दौर की पूछताछ के बाद संदीपन गर्ग को हिरासत में लिया गया। इससे पहले भी दिवंगत गायक के कई करीबी सहयोगियों से पूछताछ की जा चुकी है।
अब तक इस मामले में एसआईटी/सीआईडी ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत शामिल हैं।
जांच एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि जुबीन गर्ग की मौत दुर्घटनावश हुई थी या इसके पीछे कोई साजिश थी।



