0:00
0:00 left
बुलडोज़र चलाना कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी का काम है;मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के ‘बुलडोज़र’ वाले बयान पर पलटवार किया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बुलडोज़र चलाना कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी सरकार का काम है.पीएम मोदी ने बाराबंकी में एक सभा संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस और एसपी की सरकार आने पर अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोज़र चलाया जाएगा.

खड़गे ने कहा, बुलडोज़र चलाना उनकी सरकार का काम है. हमने कभी बुलडोज़र नहीं चलाया. ये भगवान का मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाया जा रहा है.ये भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम ख़ुद लोगों को भड़का रहे हैं. ये जो भड़काऊ भाषण देते हैं उस पर एक्शन होना चाहिए. चुनाव आयोग को इस पर एक्शन लेना चाहिए.
खड़गे ने कहा, जो चीज़ें हम नहीं कर सकते. जो चीज़ें मुमकिन नहीं हैं उनका नाम लेकर लोगों को भड़का रहे हैं.हमारी सरकार आने के बाद हर चीज़ की सुरक्षा होगी. हमारी सरकार संविधान से चलेगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
- Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत



