👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल हादसा टला; अधिक भार रही वजह
बीच ट्रैक पर फंसी मोनोरेल
मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
- मायसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच एक मोनोरेल ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई।
- ट्रेन में करीब 500 से ज्यादा यात्री सवार थे।
- ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, कुछ यात्री तो बाहर कूदने की कोशिश करने लगे।

फायर ब्रिगेड का साहसिक रेस्क्यू
- समय रहते मुंबई फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- इस बहादुरी भरे रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
क्षमता से अधिक भार बना कारण
- हार्बर लाइन बंद होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने मोनोरेल का सहारा लिया।
- अचानक भीड़ बढ़ने से मोनोरेल पर उसकी क्षमता से ज्यादा भार आ गया।
- एमएमआरडीए के मुताबिक, ट्रेन की अधिकतम भार क्षमता 104 मीट्रिक टन है, लेकिन उस दिन वजन 109 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।
- अधिक भार के कारण पावर रेल और करंट कलेक्टर के बीच संपर्क टूट गया, जिससे ट्रेन को बिजली मिलना बंद हो गया।
दूसरी मोनोरेल भी फंसी
- बचाव कार्य के दौरान ही वडाला ब्रिज के पास एक और मोनोरेल ट्रेन रुक गई, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे।
- इस ट्रेन को किसी तरह खींचकर नजदीकी स्टेशन तक ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।



