मुंबई। मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। सोमवार को प्रदर्शनकारी सीएसटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) पर जमा हो गए। इससे दक्षिण मुंबई के साथ ही ठाणे, वसई-विरार और मीरा रोड समेत कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आजाद मैदान से शुरू हुआ यह आंदोलन सीएसटी तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने मराठा आरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
मुंबई में पिछले कई दिनों से यह आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारियों की मांग है कि महाराष्ट्र सरकार तुरंत मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण देने पर ठोस निर्णय ले। इस आंदोलन का नेतृत्व मनोज जरांगे कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार के आश्वासनों के बजाय अब उन्हें ठोस कदम चाहिए। मुंबई पुलिस के मुताबिक सीएसटी के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें क्योंकि सीएसटी के पास कई रास्तों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आंदोलन के कारण ऑफिस जाने वालों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों जाम में फंसे रहे।
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- महिला आरक्षण पर मायावती का तीखा प्रहार: विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों पर साधा निशाना
- नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: महिला आरक्षण कानून लागू, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत भारत की पहचान
- महिलाओं के नाम प्रधानमंत्री का खुला पत्र: अब और इंतजार नहीं, आरक्षण से मजबूत होगा लोकतंत्र
- महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास”



