इंदौर की सराफा चौपाटी में दुकानदारों से हुई थी चंदा वसूली, खुद अध्यक्ष ने स्वीकारी यह बात, आखिर किसके पास जाने वाली थी रकम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह बात सामने आई है कि दुकानदारों से चंदे के रूप में रकम की वसूली हो रही है। यहां लगातार दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई व्यापारी तो ऐसे हैं, जो छह माल पहले ही दुकान लेकर आए हैं। अब इस रकम वसूली की बात को खुद चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। यहां सवाल यह है कि यह रकम आखिर किसके पास जाने वाली थी?

बताया जाता है कि यह रकम दुकानों की संख्या बढ़ाने और सदस्यता के नाम पर ली जा रही थी। सराफा के व्यापारी बताते हैं कि पहले यहां सिर्फ 40 दुकानें लगती थीं, लेकिन बाद में जिनकी संख्या बढ़कर 80 हो गई। अब हालत यह है कि यहां करीब 200 दुकानें लग रही हैं। हर दिन इन दुकानों में इजाफा होता जा रहा है। सराफा व्यापारियों के विरोध के बाद यह बात सामने आई कि दुकानदारों से ढाई लाख रुपए की मोटी रकम वसूली जा रही है। इसके लिए 51 हजार रुपए एडंवास बतौर लिए गए हैं। बाकी की रकम दुकान की स्थिति स्पष्ट होने के बाद देनी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

चौपाटी संघ अध्यक्ष ने स्वीकारी बात

सराफा चौपाटी संघ के अध्यक्ष राम गुप्ता ने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर इस बात को खुद ही स्वीकार किया है। राम गुप्ता ने लिखा है कि 51,000 रुपए की बात आपके समक्ष आई थी, उसमें मेरी या चौपाटी के किसी अन्य पदाधिकारी की कोई भूमिका नहीं थी। क्योंकि, यह राशि मेरे या चौपाटी के नाम पर अवैध रूप से वसूली गई थी। हमारी कोशिशों से संबंधित व्यक्ति को वो राशि लौटा दी गई है। मैं स्पष्ट करता हूं कि न तो मैं और न ही रात्रिकालीन सराफा चौपाटी संगठन किसी भी प्रकार का नया सदस्यता शुल्क ले रहा है। अतः सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि यदि इस तरह की कोई बात सामने आती है तो हमारे संज्ञान में लाएं। राम गुप्ता के बयान से यह स्पष्ट है कि दुकान बढ़ाने और नई सदस्यता शुल्क के नाम पर व्यापारियों से किसी बिचौलिए ने 51 हजार रुपए प्रति दुकान लिए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल कहां जानी थी रकम

इस मामले में नगर निगम की भूमिका काफी संदिग्ध मानी जा रही है। जब महापौर ने सराफा चौपाटी के लिए कमेटी बनाई और उस कमेटी द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट देने के बाद भी महापौर के अड़ियल रवैये से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब नगर निगम की कमेटी ने भी चौपाटी को खतरा बताकर कहीं और शिफ्ट करने की सिफारिश कर दी, इसके बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि अब महापौर उसे नहीं शिफ्ट करने की जिद कर बैठे हैं। सवाल कई सारे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि व्यापारियों से वसूली गई रकम आखिर किसके पास जाने वाली थी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में 29 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी और मऊगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में 29 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी और मऊगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

खंडवा में डेंगू से युवक की मौत, हरसूद बना वायरस का हॉटस्पॉट

खंडवा जिले के हरसूद में डेंगू से युवक की मौत हुई है। हरसूद अब डेंगू का हॉटस्पॉट बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के उपाय शुरू किए हैं।

बेरछा रेंज में बम फटने से घायल ग्रामीण की मौत, इंदौर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बेरछा रेंज में बम फटने से घायल ग्रामीण की मौत। इंदौर में इलाज के दौरान हजारीलाल गिरवाल ने दम तोड़ा। पुलिस और सेना जांच कर रही है।

करवा चौथ 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चांद निकलने का समय, देखें भोपाल, ग्वालियर, रायपुर की टाइमिंग

करवा चौथ 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें भोपाल, ग्वालियर, रायपुर में चांद निकलने का समय।

निरस्त धारा में आदेश दिया, हाईकोर्ट ने लगाया निगम अफसर पर 1 लाख जुर्माना

इंदौर हाई कोर्ट ने हटाई धाराओं में आदेश दिया और निगम के अधिकारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने अवैध आदेश को खारिज किया।

इंदौर में आयोजनों की परमिशन होगी आसान, महापौर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

इंदौर में आयोजनों की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए महापौर ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है।

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह का तंज, लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो’

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह ने तंज कसा, लिखा 'Ballot Box इस्तीफा दो'। चार राज्यों में कांग्रेस को 28 में से कोई भी सीट नहीं मिली।

NHAI ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन : पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की जल्द होगी मरम्मत

एनएचएआई ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की मरम्मत जल्द पूरी होगी। कोर्ट ने ₹26.53 करोड़ के भुगतान पर रोक लगाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की। कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहे तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।