0:00
0:00 left
मुंबई से जेद्दा और मस्कट जाने वाली इंडिगो की उड़ानों में बम की धमकी
एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो के विमानों में बम की धमकी दी गई है। , मुंबई से जेद्दा और मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम की धमकी मिली । इंडिगो प्रवक्ता के मुताबिक, मुंबई से मस्कट जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1275 और मुंबई से जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 56 को बम की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक विमान को एक अलग बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।इससे पहले एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया था। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो के विमान को बम की धमकी के बाद नागपुर डायवर्ट कर दिया गया था। नागपुर में विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया और इसके बाद अनिवार्य सुरक्षा जांच की गई। धमकी अफवाह ही निकली थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल



