अक्षय कुमार के काफिले का एक्सीडेंट, बड़ा हादसा टला: ऑटो से टकराई सिक्योरिटी कार, दो घायल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

अक्षय कुमार के काफिले का एक्सीडेंट, बड़ा हादसा टला: ऑटो से टकराई सिक्योरिटी कार, दो घायल

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद जब अक्षय एयरपोर्ट से अपने जुहू स्थित घर की ओर जा रहे थे, तभी उनके काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी कार का एक्सीडेंट हो गया।

यह हादसा मुंबई के जुहू रोड पर सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और एक यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना उस कार में मौजूद नहीं थे, जिसका एक्सीडेंट हुआ, लेकिन वे उसी काफिले का हिस्सा थे। हादसे के बाद अक्षय कुमार खुद अपनी एसयूवी से बाहर निकले और घायल ऑटो चालक व यात्री की मदद करते नजर आए।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में दो कारों और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। यह घटना 19 जनवरी की रात की बताई जा रही है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें ऑटो को पूरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।