वंदे मातरम विवाद की धीरे-धीरे खुल रही पोल, भाजपा-कांग्रेस की मिलीजुली कुश्ती हो रही उजागर, जनता पूछ रही इंदौर में और कोई मुद्दा नहीं बचा क्या?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नगर निगम इंदौर के बजट अधिवेशन से शुरू हुआ वंदे मातरम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। धीरे-धीरे कांग्रेस और भाजपा नेता ही इसकी पोल खोल रहे हैं। लोगों को समझ आने लगा है कि यह तो मिलीजुली कुश्ती थी। ऐसे में जिम्मेदारों से जनता का सवाल है कि क्या इंदौर में और कोई मुद्दा नहीं बचा?

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के बजट अधिवेशन में कांग्रेस की दो पार्षदों फौजिया शेख अलीम और रूबिना इकबाल खान ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दया था। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर जमकर बयानबाजी की। फौजिया तो फिर भी थोड़ा बोलकर रुक गईं, लेकिन रूबिना खान ने तो इसे बात का बतंगड़ बना दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि किसी की औकात नहीं जो गवाकर दिखा दे। रूबिना ने कांग्रेस को भाड़ में जाने की बात भी कह दी। अब कांग्रेस रूबिना के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन फौजिया को भूल गई है।

कांग्रेस नेता ही खोल रहे पोल

इस मामले में कांग्रेस नेताओं के जो बयान सामने आए हैं, उनसे मिलीजुली कुश्ती उजागर हो रही है। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए फौजिया शेख अलीम, रुबीना खान और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच डील हुई है। उन्होंने कहा कि शेख अलीम अभी स्टेट बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं। इस डील से उन्हें मदद मिलेगी।

इससे पहले कभी नहीं किया विरोध

इसी बीच निगम परिषद के सम्मेलन के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें फौजिया शेख अलीम और रूबिना खान वंदे मातरम के समय खड़ी नजर आ रही हैं। एक वीडियो 2023-24 और दूसरा 2026-27 का है। दोनों में रुबीना वंदे मातरम् गाते और नारे लगाते दिख रही हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि बजट अधिवेशन में दोनों ने विरोध कर दिया। भले ही नहीं गातीं, हमेशा की तरह खड़े ही हो जातीं। माना कि यह भी नहीं करतीं, बयानबाजी की क्या जरूरत थी।

चौकसे और अलीम की अदावत जगजाहिर

उल्लेखनीय है कि शेख अलीम की पत्नी पार्षद फौजिया शेख नेता प्रतिपक्ष भी रही हैं। उनके पति शेख अलीम का भी निगम में काफी हस्तक्षेप रहता था। सबको पता है कि अलीम दर्शक दीर्घा में बैठे रहते थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका चिंटू चौकसे से विवाद हो गया था। इसके बाद अलीम ने आना बंद कर दिया था।

महापौर की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

कांग्रेस नेताओं का साफ-साफ आरोप है कि यह सबकुछ सोची-समझी साजिश है और इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव की भूमिका है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष और निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का साफ कहना है कि महापौर और भाजपा पार्षद नहीं चाहते थे कि सदन में शहर के मुद्दों पर चर्चा हो। इसलिए यह षड्यंत्र रचा। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया तो महापौर पर सीधा-सीधा आरोप लगा रहे हैं।

इस हंगामे से भाजपा को ही हुआ फायदा

भले ही पूरी दाल काली नहीं है, लेकन कुछ न कुछ काला तो है। इस हंगामे के बीच भागीरथपुरा से लेकर शहर के अन्य मुद्दे सदन में नहीं उठ पाए। बजट पर बहस भी नहीं हुई और न ही कांग्रेस पार्षद कुछ सवाल कर पाए। सवाल होता तो जवाब भी देना ही पड़ता। जाहिर है इस विवाद से भाजपा को ही फायदा हुआ है। और यही वजह है कि भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से लेकर वरिष्ठ नेता भी इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। मिश्रा ने तो सभी वार्डों में वंदे मातरम गायन का आयोजन भी कर दिया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।