इंदौर। शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम और राज कुशवाह की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है। बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर, इंदौर में भी शिलांग पुलिस की एक टीम केस की छानबीन में जुटी है।
गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों का शिलांग के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड में थे। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सोनम और राज को दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शेष तीन और आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
गाजीपुर जाने के दौरान सोनम ने पहन रखा था बुर्का
सोनम रघुवंशी को गाजीपुर छोड़ने वाले कैब ड्राइवर पीयूष से शिलांग पुलिस ने पूछताछ की है। ड्राइवर पीयूष ने सोनम को इंदौर के देवास नाका स्थित एक किराए के फ्लैट से गाजीपुर तक पहुंचाया था। सोनम ने यात्रा के दौरान बुर्का पहना था। उसने रास्ते में कुछ भी नहीं खाया। पीयूष ने उसे गाजीपुर बायपास पर उतार दिया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि सोनम ने यात्रा के दौरान कई बार कार रुकवाई। वह उतरकर मोबाइल पर बात करती थी।
सोनम के साथ काम करने वाली युवतियों से पूछताछ
राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में इंदौर आए शिलांग पुलिस के अफसरों ने तीसरे दिन सोनम की फर्म में काम करने वाली दो युवतियों से पूछताछ थी, जो अक्सर सोनम के साथ रहती थी। करीब एक घंटे तक पूछताछ होती रही। इसके बाद युवतियां चली गई। सोनम की फर्म में काम करने वाली एक युवती ज्यादातर समय सोनम के साथ नजर आती थी।



