राजा रघुवंशी हत्याकांड : प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम की ससुराल से जब्त बैग से मिला सोनम का लैपटॉप, सिलोम की पत्नी ने लोकेंद्र तोमर पर लगाए आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की एसआईटी इंदौर में है। इस दौरान उसने प्रापर्टी ब्रोकर और कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर और रतलाम स्थित ससुराल की तलाशी ली थी। रतलाम से मिले बैग से सोनम का लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव जब्त किए गए हैं। शिलांग पुलिस अब इस लैपटॉप की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि राजा और सोनम के हनीमून ट्रिप पर शिलॉन्ग जाने के टिकट इसी लैपटॉप से बुक किए गए थे। इसकी ब्राउजर हिस्ट्री भी डिलीट है। सोनम ने राजा की हत्या के लिए शिलांग के अलावा कुछ और शहरों को भी चिह्नित किया था। यह सब लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री से हटाया गया। लैपटॉप में कुछ निजी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज और फाइनेंशियल डेटा भी है। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन को बुलाया था। उन्होंने क्राइम ब्रांच को बताया कि सोनम को करीब 15 लाख के गहने दिए थे। विपिन ने बताया कि कुछ जेवरों की शिनाख्त हुई है।

शिलोम की पत्नी ने तोमर पर लगाए आरोप

इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स की पत्नी से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर पर अपने पति को धमकी देने और दबाव डालने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि कमरे से सोनम का बैग हटाने के लिए उसी ने मेरे पति पर दबाव डालते हुए धमकाया था। इतना ही नहीं, लोकेंद्र ने शिलांग एसआईटी से उसके नाम का जिक्र नहीं करने की भी चेतावनी दी थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोमवार को क्राइम ब्रांच ने प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जेम्स की पत्नी से कई सवाल पूछे और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। क्राइम ब्रांच थाने में पूछताछ के दौरान जेम्स की पत्नी ने एक अन्य आरोपी बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर पर कई आरोप लगाए। शिलोम जेम्स की पत्नी ने अधिकारियों को बताया कि लोकेंद्र सिंह तोमर ने ही सोनम का बैग गायब करने का दबाव डाला था। उसने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि बैग नहीं हटाया तो तुझे तीन लाख रुपए कभी वापस नहीं मिलेंगे। पत्नी के अनुसार जेम्स ने यह राशि बिल्डिंग किराए पर लेने के लिए डिपॉजिट की थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।