👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
0:00 left
इंदौर। शिलांग में हुई राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने आज प्रोपर्टी ब्रोकर और कान्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के रतलाम स्थित ससुराल की भी तलाशी ली। वहां से एक बैग जब्त होने की बात कही जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सोनम का लैपटॉप है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही शिलांग पुलिस शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर आई थी। रविवार को शिलांग पुलिस दोपहर में रतलाम के मंगलमूर्ति कॉलोनी में पहुंची थी। यहां जेम्स का ससुराल है। मकान म्यूचल फंड का काम करने वाले उसके ससुर मनोज गुप्ता का है। बताया जाता है कि पिछले 10 से 15 दिन से इस घर पर ताला लगा हुआ था। करीब 1 घंटे तलाशी के बाद शिलांग पुलिस शिलोम को लेकर इंदौर रवाना हो गई
घर पर कल हुई थी सर्चिंग
शिलांग एसआईटी की टीम शनिवार को फिर इंदौर पहुंची थी। देर रात टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित ब्रोकर–कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली थी। करीब आधे घंटे तक चली सर्चिंग में अफसरों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की। दरअसल, शिलॉन्ग पुलिस को आशंका है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं।



