राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम का बैग जलाने वाला ठेकेदार और गार्ड गिरफ्तार, जली सिम, राजा की चेन और कागजात जब्त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा की शिलांग में हत्या के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी इंदौर में देवास नाके पर जिस फ्लैट में रुकी थी, उसके बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलाम जेम्स और गार्ड बलविंदर को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शिलाम जेम्स और गार्ड बलविंदर ने फ्लैट में रखा सोनम का बैग मिलकर जलाया था। बैग में राजा की चेन, सोनम की मोबाइल सिम, डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखे थे। दोनों पर सबूत छिपाने में मदद करने का आरोप है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

पुलिस ने जब्त की जली हुई सिम

शिलांग पुलिस रविवार को जेम्स को उस जगह लेकर पहुंची जहां उसने बैग को जलाया था। इस दौरान वहां से जली हुई सिम और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस को जांच में पता चला था कि जी-1 फ्लैट, जहां सोनम रुकी थी, वहां से एक बैग गायब किया गया है। इस बैग में करीब 5 लाख रुपए नकद और एक पिस्टल थी, जो सिकलीगरों से खरीदी गई थी।

ऑनलाइन बुक किया था ऑटो

जांच के दौरान शिलांग पुलिस को पता चला कि नंदबाग निवासी ऑटो चालक सुनील उछावने का रिक्शा विशाल ने 31 मई को ऑनलाइन बुक किया था। विशाल ने एक बैग ऑटो में रखवाया और उसे हीराबाग पहुंचाने के लिए कहा। करीब एक घंटे बाद ऑटो पहुंचा तो एक युवक ने पैसे देकर वह बैग ले लिया।बाद में जब पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, तो बैग वहां नहीं मिला। वहीं, सीसीटीवी फुटेज देखने पर शिलाम अपनी कार में बैग ले जाता नजर आया।

गार्ड ने भी की थी मदद

शिलांग पुलिस को पता चला कि अशोकनगर के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी विशाल और उसके साथियों की मदद की थी। अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि सोनम रघुवंशी राजा की हत्या करने के बाद इंदौर वापस आई थी। वह जिस फ्लैट में रुकी थी, वहां अशोकनगर जिले के मदागन गांव का बल्ली उर्फ बलबीर अहिरवार (30) चौकीदारी और कारपेंटर का काम कर रहा था। घटना के बाद से वह अपने खेत में मक्का की फसल बोने के लिए गांव आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 7 बजे शिलांग पुलिस अशोकनगर आई थी। वह बलवीर को अपने साथ इंदौर लेकर गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।