इंदौर। हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें राज कुशवाह, राजा के अंतिम संस्कार के समय कफन के कपड़े के साथ दिखाई दे रहा है। वह सोनम के पिता देवी सिंह के साथ आया था। इस दौरान वह सोनम को लगातार फोन भी लगा रहा था।
राज कुशवाह सोनम के पिता को वह बार-बार ढांढस बंधा रहा है, जबकि उसे पहले से ही इस वारदात की जानकारी थी। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह कॉल पर भी किसी से बात कर रहा है। पुलिस को शंका है कि वह यहां हो रही गतिविधियों की जानकारी किसी को कॉल पर दे रहा है। संभावना है कि वह राजा के घर की जानकारी सोनम को दे रहा हो।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
राजा रघुवंशी का शव जब मेघालय से इंदौर लाया गया। जब शव घर पहुंचने वाला था उसके पहले से आरोपी राज कुशवाह भी राजा के घर पहुंच गया था। 4 जून के जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए है, उसमें नजर आ रहा है कि राज कुशवाह वहां अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ और भी लोग थे। संभावना है कि ये लोग राज के साथ काम करने वाले थे। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि राज कुशवाह अधिकतर समय सोनम के पिता के साथ-साथ ही रहा और उन्हें कभी ढांढस बंधाता तो कभी उनको सहारा देता। बताया जा रहा है कि आरोपी राज कुशवाह, राजा के शव पर डालने के लिए सफेद कपड़ा और हार-फूल भी लेकर आया था।
बार-बार लगा रहा था फोन
फुटेज में सामने आया है कि वह कॉल पर भी बात कर रहा था। इससे आशंका है कि वह राजा के घर की पल-पल की जानकारी किसी को कॉल पर दे रहा था। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह किससे बात कर रहा था। वह अधिकतर वक्त सोनम के पिता देवी सिंह के साथ में ही रहा। जब राजा का शाव इंदौर लाया गया उस समय सोनम इंदौर में ही छुपी हुई थी। राज ने राजा की अर्थी पर चढ़ाने के लिए दोस्तों से फूल और माला भी मंगवाई थी।



