पीएम मोदी ने भोपाल में मंत्रियों, सांसद, विधायकों को दिया गुरुमंत्र, व्यक्तित्व विकास के तरीके भी सिखाए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और चुनाव जीतने के टिप्स दिए। पीएम मोदी ने यह भी पूछा कि सोशल मीडिया पर कौन कितना सक्रिय है।

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी की बात सुनी और सहज, सरल होकर लोगों की सेवा करने और योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही पीएम ने ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने और विकास कार्य करते रहने की सलाह दी।

विकास को लेकर किए सवाल

बैठक में पीएम मोदी ने विधायकों से पूछा कि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए क्या कर रहे हैं। पीएम के इस सवाल के जवाब में आलोट के विधायक चिंतामणी मालवीय, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और छतरपुर विधायक ललिता यादव समेत 5-6 विधायकों ने ही जबाव दिया।

व्यक्तित्व का विकास कैसे करें

पीएम मोदी ने विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के भी टिप्स दिए। पीएम ने कहा कि विधायक खुद के व्यक्तित्व का विकास करेंगे तो क्षेत्र का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहे और उनसे फीडबैक लेते रहें। फीडबैक लेने से भविष्य की योजनाओं को बनाने में सहूलियत होती है। पीएम मोदी ने विधायकों से कहा कि विधानसभा में वह सभी तैयारी के साथ जाएं। विधायक जब पूरी तैयारी के साथ बोलते हैं तो अधिकारी प्रभावित होते हैं।

सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से सवाल पूछा, बताइए किस विधायक के सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस सवाल पर हॉल में चुप्पी छा गई, किसी ने भी जवाब नहीं दिया। मंच पर पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा बैठे।

इंदौर के सांसद भूल गए थे पास

बैठक में बिना पास के किसी भी नेता को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इंदौर सांसद शंकर लालवानी अपना पास लिए बिना पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। बाद में उन्होंने अपना पास मंगाया तब जाकर वे एंट्री कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।