दुबई में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट हराया, विराट कोहली का शतक भी पूरा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दुबई। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत ने दुबई में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। मैच के आखिर में दो रन बनाने थे, जबकि विराट कोहली 96 रन पर खेल रहे थे। विराट ने आखिरी चौका मारा और भारत की जीत के साथ उनका शतक भी पूरा हो गया।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। दूसरी तरफ पाकिस्तान लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। इससे पहले भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए थे।

भारत ने पाकिस्तान से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला पूरा कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए थे। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। विराट ने केवल चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की बल्कि भारतीय टीम की 6 विकेट से जीत भी सुनिश्चित की।

42.3 ओवर में खेल खत्म

गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद विराट कोहली के शानदार शतक ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दिला दी। पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवरों में 241 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये लक्ष्य 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सउद शकील ने बनाए उन्होंने 76 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।