इंदौर का प्रभार लेकर सीएम यादव ने साधे एक तीर से कई निशाने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रदेश में मंत्रियों के बीच जिले के प्रभार का बंटवारा हो गया है। सबसे खास बात रही इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अपने पास रखना। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा इंदौर को अपने शहरों का शहर कहा करते थे। अब वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इसे अपना ही बना लिया है।

यह इंदौर शहर के हित में सबसे बड़ा कदम है, क्योंकि इन दिनों इस शहर की हालत बद से बदतर होती जा रही थी। चाहे विकास कार्यों की बात करें, विभिन्न विभागों के कामकाज की बात करें या फिर राजनीतिक परिवेश की, सब कुछ पटरी से उतर चुका है। ऐसे में इंदौर की कमान सख्त और दृढ़निश्चयी डॉ.मोहन यादव के पास होना इंदौर के लिए सौभाग्य की बात है।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम के पास इंदौर की सारी सूचनाएं पहुंचती रही हैं। दो-तीन विधायकों ने भी मुलाकात कर यहां के हाल से अवगत कराया था। ‘सच कहता हूं’ कॉलम में भी कई बार इंदौर के राजनीतिक प्रदूषण पर चिन्ता जताई जा चुकी है। विभागों में समन्वय न होने और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के आपसी टकराव के कारण इंदौर असहाय होता जा रहा था।

जब से नई सरकार बनी है, नौ की नौ सीटें भाजपा को मिलने के बाद भी सत्ता का संतुलन नहीं बन पा रहा था। नए-नए पावर में आए कुछ नेता खुद को ही सत्ता का केंद्र समझने लगे थे और उन्हें अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधियों से कोई वास्ता नहीं था। न वे सबको साथ लेकर चलना चाहते थे और न ही इंदौर के वरिष्ठ नेताओं को साधने की कोशिश कर रहे थे।

विडंबना यह कि हाल ही में कुछ बड़े आयोजनों में भाजपा के चुने हुए विधायकों को कोई तवज्जो नहीं मिली। ना ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पहले उनसे सलाह ली गई और ना ही उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिम्मेदारी देने की बात तो दूर है। लोग कहने लगे थे कि इससे तो अच्छा सुमित्रा महाजन के समय था, जब वे शहर की राजनीति को तराजू के एक पलड़े पर नहीं झुकने देती थीं। वे जब तक सक्रिय थीं, शहर के बारे में सोचती रहीं।

राजनीतिक असंतुलन का नतीजा यह रहा कि सारे अफसर भी बेलगाम हो गए। इंदौर विकास प्राधिकरण शहर के लिए अहिल्या पथ योजना लेकर आया, जैसे ही इसकी जानकारी नगर एवं ग्राम निवेश विभाग (टीएनसीपी) को लगी उसने योजना की प्रस्तावित जमीन पर धड़ाधड़ नक्शे पास कर दिए। इन दनों मास्टर प्लान के नाम पर जबरदस्त खेल इस विभाग में चल रहा है। नगर निगम के अफसरों को बिना काम किए ही करोड़ों रुपए हजम करने की आदत हो गई है। हाल ही में उजागर हुआ फर्जी बिल घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पुलिस के बारे में तो पूरा शहर ही कह रहा है कि वह बिना पैसे लिए एफआईआर तक लिखने को तैयार नहीं। छोटे से लेकर बड़े काम तक की सेटिंग के लिए पुलिस ने दलाल पाल रखे हैं।

अब जबकि मुख्यमंत्री ने इंदौर का टास्क ले लिया है तो निश्चित तौर पर अपनी कार्यशैली के अनुसार ही सख्त कदम उठाते हुए इंदौर के हित में फैसले भी लेंगे। वर्तमान में इंदौर में मेट्रो सहित कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मास्टर प्लान बनना है। ऐसे में शहर हित में निष्पक्ष और कड़े फैसलों की जरूरत होगी। उन अधिकारियों पर भी नकेल कसेगी जो बेकाबू हो गए थे और उन राजनीतिक ताकतों पर भी अंकुश रहेगा जो खुद को यहां का शहंशाह समझने लगे थे। अब लोगों को भरोसा है कि महाकाल की कृपा से सीएम बने डॉ.मोहन यादव की कृपा इंदौर पर होगी।

सीएम साहब, धन्यवाद जो आपने इंदौर की डगमगाती नैया की पतवार अपने हाथ में ले ली…अब गंदगी मत होने दीजिए…चाहे वह शहर की गंदगी हो…अफसरशाही की गंदगी हो या फिर राजनीति की…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।