मंत्रीजी, क्या आप भूल गए थे कि आप हैं इंदौर का ‘बेटा’, इसी बेटे की तो तलाश कर रही थी भागीरथपुरा की जनता, तब आप बजा रहे थे ‘घंटा’

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। इंदौर की विधानसभा एक के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों के बाद जब पूरे देश में शहर की बदनामी हो गई तो अब इस सरकारी तंत्र से लेकर नेतानगरी तक अपना मुंह बेदाग दिखाने की कोशिश में लगी है। विडंबना तो यह है कि यह घटना जिस विधानसभा क्षेत्र में हुई, उसके विधायक नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं। यह वही विभाग है, जो सारे नगर निगमों पर नकेल कसता है।

सबको याद है कि जब लोग मर रहे थे, तब एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने इन्हीं मंत्रीजी से एक सवाल किया था, जिसका जवाब मिला था-घंटा। और यही घंटा पूरे देश में बजा। इससे न केवल इंदौर शहर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की बदनामी हुई, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी लोग ऊंगली उठाने लगे थे। सवाल यह है कि आपकी विधानसभा में हुई घटना के बारे में लोग आपसे सवाल नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? उस समय तो आप अफसरों को दोषी ठहराकर उनको रवाना करवाते रहे, लेकिन जब आपको लगा कि शहर की जनता आपकी दलीलों से सहमत नहीं है तो अब पैंतरे बदलने लगे हैं।

बहुत देर से आई इंदौर की जनता की याद

जब नेताओं का भागीरथपुरा में चलना मुश्किल हो गया। राशन, भोजन-भंडारे पर जब लाशें भारी पड़ने लगीं तो मंत्रीजी को भी एहसास हुआ कि कोई गलती हो रही है। खुद न सही बेटे को तो चुनाव लड़वाना ही पड़ेगा। लोग जब विरोध में उतर जाएंगे तो राजनीति चलानी मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर की जनता के नाम एक चिट्‌ठी जारी की। यह तब जारी की गई है जब बकौल मंत्रीजी भागीरथपुरा सामान्य होने लगा है। यहां भी लोगों का सवाल यह है कि जब सहानुभूति की जरूरत थी और जब लोग अपने विधायक को ढूंढ रहे थे, तब आपकी संवेदना कहां थी।

लीजिए खुद ही समझ लीजिए पत्र का मजमून

आपका कैलाश विजयवर्गीय इंदौर का बेटा

इंदौर से अपनी बात

पिछले 12-15 दिन संभवतः इंदौर के सबसे कठिन दिनों में से एक रहे हैं। क्या कुछ नहीं सहा हमने। हमारे सैंकड़ों लोग बीमार हुए, करीब 18 लोग हमें छोड़कर चले गए। आठ वर्षों से देश के सबसे स्वच्छ शहर के लिए इससे बुरा क्या हो सकता था कि यह आपदा गंदे पानी की वजह से आई। यह हम सबके लिए बड़ा सबक है। भागीरथपुरा में पेयजल पाइप लाइन को लेकर लंबे समय से प्रस्ताव थे, उन्हें समय पर लागू करने में विफल हुए। जो जिम्मेदार थे, उन पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन फिर भी मन बहुत व्यथित है, क्योंकि इससे हमारे इंदौर का नाम खराब हुआ।

अभी तो ऐसा लग रहा है, जैसे वर्षों मेहनत कर शहर के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं के साथ अफसर, जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जो पहचान बनाई थी, उस पर दाग लगा है। इसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल है, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि इंदौर इसे लेकर ही नहीं बैठ सकता। हमने हमेशा अपने खूनपसीने से इंदौर को बनाया है। इस कठिन वक्त फिर उसी साथ और साहस की जरूरत है। व्यक्तिगत तौर पर मेरा भी यही संकल्प है कि ऐसा इंतजाम करना है कि अब इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में गंदे पानी से किसी के बीमार पड़ने की नौबत ही आए।

इंदौर हमेशा से सामूहिकता में जीता है, खुद से ज्यादा शहर की चिंता करता है। जो हुआ वह बहुत दुःखद है, लेकिन उसमें हम सबके लिए ढेर सारे सबक हैं। कैसे अब हम इन गलतियों को ठीक कर पाएं, कठिनाइयों से निजात पा सकें और कैसे दोबारा इंदौर के उसी गौरव को जगा सकें।

आइये.. फिर से नई शुरुआत करते हैंदेश के सबसे स्वच्छ शहर को फिर उसी मुकाम, उसी मानसम्मान पर फिर से प्रतिष्ठित करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते ये हमारी पूरी टीम की जिम्मेदारी भी है, लेकिन सभी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। इंदौर फिर नित नए रिकॉर्ड बनाए। आएं इंदौर को हम हरियाली, स्वच्छता, हवा की गुणवत्ता, साफ पानी और सेहतमंद वातावरण के साथ देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ शहर बनाएं।

भागीरथपुरा के बाद एक संकल्पफिर गौरव लौटाने का, उसी प्रतिष्ठा को पाने और इंदौर को नए मुकाम पर पहुंचाने का।

जय हिंद, जय मप्र, जय इंदौर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।